Search

बोकारो : सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण बढ़ सकती है बिजली कटौती की समस्या

* 20-20 फीट सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर रोड कटिंग कार्य जारी
Bokaro : चास के आईटीआई मोड़, धर्मशाला, बाईपास रोड सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर अगले माह से बिजली कटौती होने की पूरी संभावना है. सड़क के दोनों तरफ लगभग 20-20 फीट चौड़ीकरण को लेकर रोड कटिंग कार्य ज़ारी है. ऐसे स्थिति में सड़क के दोनों किनारे से बिजली ट्रांसफार्मर और पोल भी हटाए जाएंगे. कई स्थानों पर कटिंग कार्य के कारण बिजली कटौती शुरू हो चुकी है. सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान मार्ग से लगभग 30 ट्रांसफार्मर और लगभग 100 बिजली पोल हटाए जाएंगे. विभाग के सहायक अभियंता नवीन तिग्गा ने बताया कि ट्रांसफार्मर और पोल शिफ्टिंग के बाद ही सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होगा. एक सप्ताह में पोल व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य पूरा हो जाएगा. अभी सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिजली कटौती नहीं रहेगी.

       गरगा पुल से धर्मशाला मोड़ तक पोल व तारों का मकड़जाल

गरगा पुल से धर्मशाला मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य में लगी एजेंसी व विभाग को काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ेगा. रोड कटिंग के साथ तार, पोल व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य शुरू नहीं होने से आगे विभाग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इसे लेकर स्थानीय लोग भी परेशान दिख रहे हैं. धर्मशाला मोड़ निवासी आनंद कुमार ने बताया कि धर्मशाला से लेकर चेकपोस्ट तक तारों का मकड़जाल बिछा हुआ है. रोड कटिंग के साथ शिफ्टिंग कार्य शुरू होने पर ही तय समय पर कार्य हो सकेगा. ऐसा नहीं होने पर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

           वैकल्पिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिजली कटौती से पूरे शहर की बिजली प्रभावित होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. शहर में बाईपास बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था कार्यरत नहीं है. चौड़ीकरण के दौरान बिजली कटौती की समस्या से निपटने के लिए कोई मास्टर प्लान भी तैयार नहीं है. सहायक अभियंता नवीन तिग्गा ने बताया कि कार्य के दौरान कुछ घंटों की कटौती रहेगी. अभी सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर बिजली कटौती की कोई सूचना नहीं है. कार्यपालक अभियंता एसडी तिवारी ने कहा कि शिफ्टिंग कार्य के बाद सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होगा. यह">https://lagatar.in/kasmar-child-labor-is-a-curse-for-the-society-gautam-kumar/">यह

भी पढ़ें : कसमार : बाल मजदूरी समाज के लिए अभिशाप : गौतम कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp