Bokaro : बोकारो में आज शुक्रवार को सीटीपीएस फुदनीडीह फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 11 बजे से दो बजे तक 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा.
इससे चीरा चास, गंधाजोर, सेक्टर- 9, भूतनाथ फीडर प्रभावित रहेगा.ऐसी स्थिति में चास बोकारो का आधा भूभाग बिजली से वंचित रहेगा. बता दें कि अत्यधिक लोड और बार-बार ट्रिपिंग के कारण फुदनीडीह सब-स्टेशन काफी प्रभावित रहता है.
अधिकारियों के अनुसार बिजली विभाग इस समस्या को दूर करने के लिए फुदनीडीह में नया फीडर चालू करने की तैयारी कर रहा हा, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिल सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment