Search

 
 
 

बोकारो : पुस्तकालय मैदान में रोजगार सृजन मेला की तैयारी पूरी

 
Bokaro : सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में रोजगार सृजन मेला का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मेले के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिता केरकेट्टा ने गुरुवार को बताया कि मेले में कुल 20 स्टाल लगाएं गएं हैं. जिसमें राज्य व राज्य के बाहर की 18 कंपनियां हिस्सा लेंगी. ये कंपनियां अपनी-अपनी रिक्तियों व योग्यता के अनुसार जिले के युवक व युवतियों को रोजगार मुहैया कराएंगी. मेले में जिले के सभी नौ प्रखंडों से युवक व  युवतियां शामिल होंगे. रोजगार सृजन मेला में बतौर मुख्य अतिथि डीसी कुलदीप चौधरी, विशिष्ट अथिति डीडीसी कीर्तीश्री जी. और जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी शामिल होंगे. यह">https://lagatar.in/bermo-a-grand-march-on-shri-shyam-mahotsav/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : श्री श्याम महोत्सव को लेकर निकली भव्य निशान यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही