Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : संवेदनशील बूथों की सूची जल्द तैयार करें- डीसी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कुलदीप चौधरी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की. मतदान केंद्रों से संबंधित रूट चार्ट पर चर्चा की. कहा कि सेक्टर वार रूट चार्ट व संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जल्द तैयार करने का निर्देश दिया. सभी एईआरओ को रूट चार्ट में महत्वपूर्ण भवनों, स्थानों को अंकित करने को कहा, ताकि मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों को पहुंचने में किसी तरह की समस्या नहीं हो. वहीं, मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को कहा. स्थानीय स्तर पर पंचायत के मुखिया, विद्यालयों के प्रधानाचार्य व आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों पर सभी सुविधा बहाल करने की बात कही. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-nearby-2-pickup-vehicles-loaded-with-cattle-seized-in-maithon-3-arrested-5-news-together/">धनबाद-आसपास

: मैथन में मवेशी लदे 2 पिकअप वाहन जब्त, 3 गिरफ्तार समेत 5 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही