Search

 
 
 

बोकारो : बाल विवाह को रोकना सभी की जिम्मेवारी : प्रमुख

 
कसमार में बाल संरक्षण समिति की बैठक, जिले में 150 गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार 20 जुलाई को सहयोगिनी एवं चाइल्ड लाइन की ओर से प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति सह स्टेक होल्डर्स की बैठक प्रमुख नियोति दे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड बीस सूत्री कमेटी अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अनिल रजवार, अंचल विभाग के सहायक किशोर कुमार, सहयोगिनी एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के जिला समन्वयक फुलेंद्र रविदास समेत कई पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे. बैठक में सहयोगिनी के को-ऑर्डिनेटर फुलेंद्र रविदास ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन एवं सहयोगिनी की ओर से कसमार प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी. बताया कि पूरे बोकारो जिले में 150 गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है. प्रखंड प्रमुख नियोति दे ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप के साथ कानूनन अपराध है. इसे रोकना हम सभी की जिम्मेवारी है. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम ने कहा कि बच्चों के संरक्षण व अधिकार के लिए बाल संरक्षण समिति के कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए सभी को बच्चों की मदद करनी होगी. अधिवक्ता सह काउंसेलर रोहित ठाकुर ने बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों, प्रतिनिधियों व स्टेकहोल्डर्स से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की. इसके साथ ही चाइल्ड लाइन की सेवा 1098 की भी विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका संयुक्ता कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री कमेटी सदस्य कुलदीप करमाली, गर्री मुखिया गीता देवी, मधुकरपुर मुखिया राजेंद्र महतो, पोंडा मुखिया हारू रजवार, टाँगटोना मुखिया सुमित्रा देवी, दांतू मुखिया चंद्रशेखर नायक, पंसस दिलीप महतो, शिशुपाल महतो, उपमुखिया परिपुषा देवी, मासूम अली रजा, अमीर फजल, शेखर, विकास गोस्वामी, प्रवीण कुमार, मिंटी कुमारी, अनंत कुमार सिन्हा, रवि कुमार राय, सूर्यमनी देवी, मंजू देवी, शेखर सुमन, राकेश, सपन, सीता कुमारी, निशा कुमारी, मनिका कुमारी, नूनीबाला देवी, हरेंद्र कुमार महतो, कमलेश जायसवाल, राजकिशोर शर्मा, अशोक महतो, संगीता देवी, देवंती देवी, काजल देवी व अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-ccl-and-samarpan-a-noble-initiative-planted-saplings/">बेरमो

: सीसीएल व समर्पण एक नेक पहल ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही