Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चीराचास में 1.25 करोड़ से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन

Advertisement
Advertisement
जिला परिषद को दी गई भवन निर्माण की जिम्मेदारी, अभी तक पंचायत भवन में चल रहा था एपीसीएस
Bokaro : चीराचास में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नए भवन का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए 15वें वित्त आयोग से एक करोड़ 25 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई है. यह जानकारी जिला परिषद के जिला अभियंता हरि दास ने दी. उन्होंने बताया कि भवन निर्माण का कार्य जिला परिषद करेगी. भवन निर्माण के लिए चास अंचलाधिकारी ने जमीन चिन्हित कर जिला परिषद को उपलब्ध करा दी है. एक सप्ताह के टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हाने की बात सामने आ रही है. अधिकारियों की माने तो मार्च 2024 तक भवन हैंडओवर करने का लक्ष्य रखा गया है.

पंचायत भवन के एक कमरे में चल रहा केन्द्र

बता दें कि वर्तमान में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीराचास के पंचायत भवन के एक कमरे में चल रहा है. एक कमरे में ही महिला व पुरुषों के ईलाज के साथ टीकाकरण और दवाखाना भी चलाया जा रहा है. इसके कारण गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां ओपीडी में प्रतिदिन लगभग सौ मरीज आते हैं. स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण से करीब 95 हजार की आबादी लाभान्वित होगी. [caption id="attachment_711896" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/HARI-DAS-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जिला परिषद के अभियंता हरि दास[/caption]

15 वर्ष पूर्व बहादुरपुर में बना दिया गया था चीराचास में बनने वाला केन्द्र

बता दें कि लगभग 15 वर्ष पूर्व चीराचास में स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण के लिए तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही के कार्यकाल में 85 लाख रुपए अलॉट हुए थे. लेकिन इस राशि से चीराचास से लगभग 20 किलामीटर दूर बहादुरपुर के वीरान इलाके में पीएचसी चास के नाम से भवन का निर्माण करा दिया गया था. दूर होने और आवागमन की सुविधा नहीं होने के कारण मरीज वहां तक नहीं पहुंच पा रहे थे. इस कारण वर्ष 2018 में केन्द्र को पंचायत भवन में वापस लाया गया.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

एपीएचसी चीराचास के भवन निर्माण की जिम्मेवारी जिला परिषद को दी गई है. मार्च 2024 में भवन निर्माण पूरा कर हैंड ओवर करने की समयावधि तय की गई है. हैंड ओवर मिलते ही ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी जाएगी. [caption id="attachment_711898" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/DR-ABHAY-BHUSHAN-PRASAD-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद[/caption] डॉ. अभय भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन, बोकारो यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/the-struggle-to-make-bermo-a-district-began-111-members-set-out-on-a-padayatra-for-the-capital-ranchi/">बेरमो

को जिला बनाने का संघर्ष शुरू, राजधानी रांची के लिए पदयात्रा पर निकले 111 सदस्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही