Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजे गए डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार

Bokaro : भारत सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत आयोजित सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) ओलिंपियाड में देशभर से सर्वाधिक विद्यार्थियों की सफलता के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार को मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल अवार्ड 2023 से नवाजा गया है. नई दिल्ली में आयोजित नौवें ग्लोबल एजुकेशन एंड स्किल समिट लीडरशिप अवार्ड 2023 समारोह के दौरान उन्हें यह पुरस्कार मिला. डॉ.गंगवार पूरे झारखंड से यह प्रतिष्ठित अवार्ड पाने वाले एकमात्र प्राचार्य हैं. बुधवार 5 अप्रैल को स्कूल में आयोजित एक स्पेशल असेंबली के दौरान उनके इस पुरस्कार की घोषणा की गई और उप प्राचार्य अंजनी भूषण ने प्राचार्य डॉ.गंगवार को यह अवार्ड सुपुर्द किया. डॉ.गंगवार ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत और सभी के समेकित सहयोग का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि सभी प्रयास से ही डीपीएस बोकारो निरंतर उपलब्धियों की नई गाथाएं रच रहा है.

सीएससी ओलंपियाड में डीपीएस बोकारो के सर्वाधिक 9 विद्यार्थियों को मिली कामयाबी

गौरतलब है कि विद्यालय पाठ्यक्रम पर आधारित सीएससी ओलंपियाड में डीपीएस बोकारो से देशभर में सर्वाधिक कुल 9 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है. कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में पूरे झारखंड से केवल दो विद्यार्थियों को रैंक-1 मिला और दोनों ही इसी स्कूल के रहे. राज्यभर में रैंक 2 हासिल करने वाले पांच विद्यार्थियों में से चार तथा रैंक 3 वाले पांच छात्र-छात्राओं में से तीन अकेले डीपीएस बोकारो के ही बच्चे थे. इन विद्यार्थियों को कुल 43,200 रुपए की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी. यह">https://lagatar.in/nawadih-raghunath-mahatos-chuhad-rebellion-was-remembered/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : रघुनाथ महतो के चुहाड़ विद्रोह को किया गया याद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही