Search

 
 
 

बोकारो : स्कूलों में मतदान के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करें प्रधानाध्यापक- डीडीसी

 
Bokaro : बोकारो के डीडीसी संदीप कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ शनिवार को न्याय सदन में बैठक की. उन्होंने सभी स्कूलों (बूथों) में मतदान के लिए जरूरी न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने क्रमवार नावाडीह, पेटरवार, चंदनकियारी, जरीडीह, गोमिया, कसमार, बेरमो, चंद्रपुरा व चास स्थित मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. कुछ विद्यालयों में वहां के प्रधानाध्यापक ने पानी की समस्या बताई, जिस पर डीडीसी ने संबंधित क्षेत्र के पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को समस्या दूर करने की बात कही. साथ ही प्रधानाध्यापकों को संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक, कनीय अभियंता आदि से समन्वय बनाकर व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. मतदान केंद्रों पर एएमएफ का आशय आठ सुविधाओं सिग्नल, शौचालय, पेयजल, स्वयंसेवक, हेल्प डेस्क, दिव्यांगों के लिए रैंप, बिजली, पोस्टर आदि शामिल है. बैठक में डीईओ, डीएसई, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सभी प्रखंडों के बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, एई, जेई आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-trucks-carrying-banned-thai-mangur-fish-seized-in-maithon/">धनबाद

: मैथन में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदे 3 ट्रक जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही