Search

 
 
 

बोकारो : तेनुघाट जेल में बंदियों ने मनाया टुसू पर्व

 
Tenughat : बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट जेल में रविवार को टुसू पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह में बंदियों ने स्नान करने के बाद एक साथ पूजा-अर्चना की और पर्व मनाया. जेल अधीक्षक अरुणाभ ने बताया कि बंदियों की इच्छा थी कि वे झारखंड के इस पर्व को मनाएं. उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए जेलर नीरज कुमार के नेतृत्व में बंदियों के साथ टुसू पर्व मनाया गया. जेलर नीरज कुमार ने टुसू पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह झारखंड में कुडमी और आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण त्योहार है. इस दिन से महीनों तक झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में नदी तटों पर टुसू मेला का आयोजन होता है. मौके पर मुखलाल महतो, महेन्द्र मांझी, छोटू मांझी, सचिन महतो, आकाश वर्मा, मंशु प्रजापति, छत्रु महतो, मनोज गुप्ता, गोपाल राम, राजू महतो सहित अन्य बंदी मौजूद. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-deputy-head-husband-injured-in-accident-dies-sangh-provides-financial-help/">गिरिडीह

: दुर्घटना में घायल उपमुखिया पति की मौत, संघ ने की आर्थिक मदद
wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही