Search

 
 
 

बोकारो : प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

 
Bokaro डॉक्टरों पर हमला और अस्पताल में हंगामे को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन ने बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन झा को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार प्रभात रंजन ने कहा की बोकारो में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर और अस्पताल के संचालक अपनी सुरक्षा को लेकर सशंकित हैं. असामाजिक तत्व अस्पतालों में तोड़फोड़ और डॉक्टरों पर हमला कर रहे है. हाल ही में मुस्कान हॉस्पिटल के डॉक्टर इमरान अंसारी पर जानलेवा हमला किया गया जो काफी गंभीर विषय है. वहीं बोकारो के चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवा देने वाले चिकित्साकर्मियों के मन में भी भय है. उन्होंने लगातार डॉट इन एवं शुभम संदेश के प्रतिनिधि से कहा कि सुरक्षा समस्या को लेकर बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन झा को ज्ञापन दिए हैं. बोकारो पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-leader-satish-mahto-arrested-for-violent-demonstration-in-sindri/">धनबाद

:  सिंदरी में हिंसक प्रदर्शन के आरोपी भाजपा नेता सतीश महतो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही