Search

बोकारो : निजी स्कूलों पर बच्चों की फीस 25% तक बढ़ाने का आरोप

झारखंड अभिभावक महासंघ की मासिक बैठक में उठा मुद्दा

Bokaro : झारखंड अभिभावक महासंघ की मासिक बैठक 30 जुलाई रविवार को बोकारो के सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में हुई. नीरज कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अभिभावकों ने जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों पर मनमानी फीस वसूलने, बसों में बच्चों  को ठूंसकर ले जाने व नए सत्र में 15 से 25 प्रतिशत फीस वृद्धि करने का आरोप लगाया. बैठक में अभिभावकों से एकजुट होकर इसका विरोध करने की अपील की गई. मौके पर महासंघ के उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद, महासचिव अजीत कुमार ठाकुर, सचिव सुनील कुमार, प्रभा भारती, धनराज कुमार, मोहम्मद अब्दुल्लाह अंसारी, रमेश प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, रवींद्र कुमार, अनिल कुमार, हेमलाल महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-pms-mann-ki-baat-is-the-mantra-of-nation-building-amit/">बोकारो

: राष्ट्र निर्माण का मंत्र है पीएम के मन की बात- अमित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//