Search

 
 
 

बोकारो : ईद मिलादुन्नबी पर कसमार में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

 

प्रखंड के मुस्लिम बहुल गांवों में धूमधाम से मना मोहम्मद साहब का जन्मदिन

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के मुस्लिम बहुल गांवों में 28 सितंबर गुरुवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर जश्न मनाया. प्रखंड मुख्यालय से सटे सुरजुडीह, कुलागुजु, गर्री, तेलमुंगा, मोचरो, मंजुरा, बगियारी, बगदा, खैराचातर, करमा, मधुकरपुर, कुरको, मायापुर व आसपास के गांवों में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की बधाई देते हुए तकरीर व नात पेश किया. चिस्तिया जामा मस्जिद खानकाह सुरजुडीह व मदरसा मोहम्मदिया रिजविया खुशहाल बाग सुरजुडीह की ओर से मक्का मदीना व काबा बनाकर पूरे सुरजुडीह समेत कसमार गर्री तक जुलूस निकाली गया. मौके पर मौलाना रूहूल होदा, पीरे तरीकत हाजी शमशुल होदा, मुफ्ती हारून रसीद, रइस कौसर, मौलवी मसिउल्लाह, सोहेल अंसारी, हाफिज तोहिद, फारूक अंसारी, हाफिज उल्फत, गुलाम साबिर, गुलाम हसनैन, मौलवी कलीमुल्लाह, हफीज सुल्तान, हाफिज मेराज, मुफ्ती एहसानुल होदा, नजरुल होदा, समसुल होदा, इरफान अंसारी, अब्बास अंसारी, आजाद अंसारी, बबलू अंसारी, साजिद, नेसार अंसारी, तौसीफ राजा, मुमताज अंसारी, जाकिर अंसारी, सगीर आलम, जहांगीर अंसारी, सुलतान अंसारी, अब्दुस सलाम, फखरुद्दीन अंसारी, इकबाल जावेद, अब्दुल कुदुस अंसारी एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-administration-needs-to-be-more-serious-on-public-problems-alamgir/">गोड्डा

: जनसमस्याओं पर प्रशासन को अधिक गंभीर होने की जरूरत- आलमगीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही