Search

बोकारो : अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की तर्ज पर बोकारो में बनेगा उत्पादन नोड

Dinesh kumar pandey Bokaro :  बोकारो में नए उद्योग-धंधे विकसित करने की योजना पर द्रुतगति से काम शुरू हो गया है. अमृतसर-कोलकता की तर्ज पर बोकारो में भी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. उत्पादन नोड के लिए 500 एकड़ भूमि चिन्हित किए गए हैं. बोकारो जिला प्रशासन ने इस संबंध में दिसंबर 2021 से ही जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया था. उप विकास आयुक्त कीर्ति श्री ने बताया कि हरला थाना क्षेत्र के भतुआ गांव के समीप जमीन चिन्हित किया गया है. इसके आंकड़ें राज्य सरकार को भेजी गई हैं. औद्योगिक क्षेत्र के लिए भतुआ गांव के पास जगह चिन्हित उन्होंने बताया कि केंद्रीय टीम से सिग्नल मिलने के बाद भतुआ गांव औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा. औद्योगिक उत्पादन नोड (आईएमएन) निर्माण के लिए शीर्ष अधिकारियों की टीम कई स्थलों का निरीक्षण कर चुकी है. टीम ने भतुआ गांव के निकट वाली जमीन को बेहतर बताया था. देश भर में सात राज्यों में उत्पादन नोड बनाने की योजना है, जिसमें झारखंड से बोकारो को शामिल किया गया है. भूमि चिन्हित होने के बाद अब बोकारो का विकास तय माना जा रहा है. अधिकारियों ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. सिग्नल मिलते ही कार्य शुरू हो जाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=249820&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : झारखंड में बांग्ला भाषा उपेक्षित- श्यामल सरकार Edited by Baidyanath jha [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//