महासचिव बने अब्दुल गफ्फार अंसारी, मारूप हसन अंसारी कोषाध्यक्ष
Bokaro : बाइसी मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के चुनाव का 24 सितंबर की देररात परिणाम जारी कर दिया गया। मालूम हो कि रविवार को कमेटी की नई कार्यकारिणी का सिवनडीह में मतदान कराया गया था. मतगणना में प्रोफेसर ऐनुल अंसारी 277 मत लाकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए. वही 145 मत लेकर महासचिव पद पर अब्दुल गफ्फार अंसारी ने जीत दर्ज की. इसी तरह 174 मत लेकर हक बाबू अंसारी ने सचिव, 247 मत लाकर मारूप हसन अंसारी ने कोषाध्यक्ष, 338 मत लाकर हाजी सलीम अंसारी ने नोर्थ संयुक्त सचिव व 283 मत लेकर मो. अनिश अंसारी ने सेंट्रल संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज की. चुनाव को लेकर कई दिनों से गहमागहमी देखी जा रही थी. हर पदों में कई प्रत्यशी मैदान में थे. चुनाव में 533 मतदाता में 524 लोगों ने अपने मत को प्रयोग किया था. चुनाव को सफल बनाने में चुनाव कमेटी के सदस्य जमील अख्तर, अतवल्लाह अंसारी, नज़रुल शाहबाज, सुलेमान अंसारी, अयूब अंसारी, मुबारक अंसारी, अब्दुल मालिक, मंजूर आलम, खुर्शीद जमाल, नोमान अंसारी, अब्दुल रज्जाक रिजवी, अबुल हुसेन अंसारी, लाल मोहमद अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, सरफराज अंसारी आदि लगे हुए थे. सभी जीत दर्ज करने वाले को प्रमाण पत्र सौपा गया. यह">https://lagatar.in/giridih-women-reached-the-shelter-of-maa-kali-to-get-relief-from-lumpi-virus/">यहभी पढ़ें: गिरिडीह : लंपी वायरस से मुक्ति पाने को मां काली की शरण में पहुंची महिलाएं [wpse_comments_template]
Leave a Comment