Search

 
 
 

बोकारो: बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम स्थगित

 

Bokaro: सेल एससी एसटी इम्पलाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में किया गया. जिसमें फेडरेशन के अध्यक्ष एम के अभिमन्यु ने कहा कि, बोकारो समेत पूरे देश में कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए फिलहाल 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह को स्थगित किया जाता है. जयंती से संबंधित सभी कार्यक्रमों को स्थगित करने की बात कही गई है.

इसे भी पढ़ें- देवघर:">https://english.lagatar.in/deoghar-ambedkar-library-has-complete-facility-for-students-to-read/26312/">देवघर:

अंबेडकर पुस्तकालय में विद्यार्थियों के पढ़ने की है पूरी सुविधा

अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम स्थगित

आपको बता दें कि अंबेडकर की जयंती पर 13 अप्रैल को मोटरसाइकिल जागरूकता अभियान रैली एवं 15 अप्रैल को बाबा साहब के जीवनी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. लेकिन कोविड की महामारी को देखते हुए सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है. स्थिति सामान्य होने पर एवं जिला प्रशासन के दिशा निर्देश आने पर फिर विचार विमर्श किया जाएगा. साथ ही फेडरेशन बोकारो के साथ-साथ पूरे देश के लोगों से अपील करती है कि 14 अप्रैल को लोग अपने घरों में ही दीप जलाकर और केक काटकर भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन को मनाएं.

इसे भी पढ़ें- अंबेडकर">https://english.lagatar.in/sails-sc-st-employees-federation-bokaro-meeting-on-ambedkar-jayanti/45454/">अंबेडकर

जयंती को लेकर SAIL के SC/ST कर्मचारी फेडरेशन बोकारो ने की बैठक

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही