Search

 
 
 

बोकारो : विद्यावती कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर पर सात लाख हड़पने का आरोप

 
Bokaro : बालीडीह पुलिस ने मंगलवार को आर्या विहार निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह की शिकायत पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज किया है. मामले में विद्यावती कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर सेक्टर 5ए निवासी विनोद सिंह को सात लाख रुपये हड़पने का आरोपी बनाया गया है. मृत्युंजय सिंह के अनुसार एक मित्र सत्येंद्र नारायण सिंह के कहने पर उन्होंने विनोद सिंह को बिजनेस के लिये लोन लेकर सात लाख रुपये 15 जनवरी 2022 को दिया. उन्होंने ब्याज भी देने का आश्वासन दिया. लेकिन अक्टूबर माह से ना तो ब्याज दिया और ना ही मूल राशि ही वापस की. काफी दबाव देने पर पांच लाख रुपये का चेक दिया, वह भी बाउंस कर गया. चेक बाउंस होने पर वकील के माध्यम से नोटिस भेजा, जिसे उन्होंने नहीं लिया. यह">https://lagatar.in/bokaro-tourists-bike-stolen-from-picnic-spot-garga-dam/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पिकनिक स्पॉट गरगा डैम से सैलानी की बाइक चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही