Search

बोकारो : आरआरपीएस कतारस में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, बच्चों ने मोहा मन

Kasmar (Bokaro) : कसमार के खैराचातर स्थित रणविजय रोशन पब्लिक स्कूल (आरआरपीएस) में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण बनकर भाग लिया. राधा व कृष्ण की पोशाक पहले बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. प्रतियोगिता में पायल कुमारी, नीतू कुमारी, दीपश्री, श्वेता कुमारी, नीतू कुमारी, आरव कुमार आदि को पुरस्कृत किया गया. संस्कार एजुकेशनल सोसायटी, बोकारो की सचिव विभा पांडेय ने सभी को शुभकामनाएं दीं.  मौके पर मिठू कुमारी, राजीव कुमार, सरिता कुमारी, नीरज भट्टाचार्य, रूपा कुमारी, मनीषा जायसवाल, रिया जायसवाल, रामानंद कुमार, रूबी खातून, अब्दुल कादिर जिलानी, मीना देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/three-jails-of-jharkhand-will-be-rejuvenated-funds-allocated/">झारखंड

के तीन जेलों का होगा कायाकल्प, राशि हुई आवंटित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//