Search

 
 
 

बोकारो : प्रतिबंधित पॉलीथिन बिक्री को लेकर छापेमारी, 50 किलो पॉलीथिन जब्त

 
Bokaro  : सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, वितरण, आयात, बिक्री और इसके उपयोग पर रोक रहेगी. एक जुलाई 2022 से यह पूरे देश भर में लागू हो गया है. इसी को लेकर चास थाना क्षेत्र के चास नगर निगम प्रबंधक के नेतृत्व में साहू मार्केट में छापामारी की गई. छापेमारी के दौरान लगभग 50 किलो पॉलीथिन विभिन्न दुकानों से बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें- BIG">https://lagatar.in/big-breaking-former-japanese-prime-minister-shinzo-abe-dies-was-shot-during-speech/">BIG

BREAKING : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, भाषण के दौरान मारी गयी थी गोली

दुकानों में मिले पॉलीथिन.. वसूला गया जुर्माना

नगर प्रबंधक ललित लकड़ा ने बताया की प्रतिबंध के बावजूद दुकानदारों द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि जिन दुकानों में पॉलीथिन मिले हैं उनसे जुर्माना वसूला गया है. उन्होंने कहा कि लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है. अखबारों एवं चैनलों के माध्यम से भी लोगों को सरकार ने प्रतिबंध की जानकारी दी है. निगम भी दुकानदारों से अपील कर चुका है लेकिन दुकानदारों ने इस पर अमल नहीं किया. लिहाजा शुक्रवार को कार्रवाई की गई है. नगर प्रबंधक ने कहा यह छापेमारी अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही