Search

 
 
 

बोकारो : कथारा वाशरी में रेलवे रैक ट्रक से टकराई, चालक ने कूद कर जान बचाई

 
Kathara : सीसीएल की कथारा कोल वाशरी में सोमवार को कोयला लेने जा रही रेलवे रैक चेकपोस्ट के समीप खड़े रिजेक्ट कोयला लदे ट्रक टकरा गई. घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, रेलवे रैक की तीन बोगियां बेपटरी हो गईं. ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई. सूचना मिलते ही सीसीएल अधिकारी, कथारा ओपी पुलिस व रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. रेलवे की टीम बेपटरी रैक की बोगियों को पटरी पर लाने के प्रयास में जुट गई है. ट्रक के मालिक व चालक ने वाशरी प्रबंधन पर चेकपोस्ट के पास बैरियर व चेतावनी का बोर्ड नहीं लगाने का आरोप लगाया है. वहीं, श्रमिक नेता कामोद प्रसाद ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन की लापरवाही से इस तरह की घटना हुई है. गनीमत रही कि जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-teenager-dies-due-to-gas-cylinder-explosion-in-garage/">पाकुड़

: गैराज में गैस सिलेंडर फटने से किशोर की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही