Search

 
 
 

बोकारो रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति ने पार्किंग में वेंडर की मनमानी पर जताई नाराजगी

 

बैठक में सदस्यों ने दिए कई सुझाव

Bokaro : बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन सहलाकार समिति की बैठक बुधवार को स्टेशन के सभागार कक्ष में हुई. सदस्यों ने स्टेशन पर यात्री सुविधा सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और स्टेशन प्रबंधन को जररी सुझाव भी दिए. ताकि स्टेशन आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो. सदस्यों ने पार्किंग वेंडर द्वारा यात्रियों को परेशान करने पर नाराजागी जताई. साथ ही स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, रेल नीर जल की सुविधा, नियमित रूप से एसकेलेटर का परिचालन, पार्किंग एरिया में आरपीएफ की तैनाती समेत अन्य बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उक्त सुझावों को वरीय अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से भेजा जाएगा. समिति के सदस्यों ने कहा कि अगली बैठक में रेलवे के सभी विभागों अधिकारियों की उपस्थिति जरूरी है, जिससे समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके. इससे पूर्व स्वागत स्टेशन मास्टर व वाणिज्य निरीक्षक ने सहलाकार समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया. बैठक में सहलाकार समिति के सदस्य दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, मुकेश राय, महेंद्र राय, विनय आनंद, लीला देवी, स्टेशन मास्टर अजय कुमार हलदर, वाणिज्य निरीक्षण उत्तम कुमार, अमित प्रियदर्शी, नीलेश कुमार, एमके सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-economic-blockade-in-6-companies-of-biada-against-not-giving-jobs-to-locals/">

बोकारो : स्थानीय को नौकरी नहीं देने के खिलाफ बियाडा की 6 कंपनियों में आर्थिक नाकेबंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही