Search

 
 
 

बोकारो रेंज के डीआइजी ने किया चिरकुंडा थाना का निरीक्षण

 
Ranchi: बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा ने सोमवार को चिरकुंडा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया. पुलिसिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने, क्राइम कंट्रोल करने, अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ पैदा करने समेत पुलिस और जनता के बीच की दूरी को पाटने के उद्देश्य से डीआईजी ने चिरकुंडा थाना का निरीक्षण किया. साथ ही डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने थाना के ओडी, सिरिस्ता, हाजत का निरीक्षण किया. वहीं, पूरे अनुमंडल की पुलिसकर्मियों ने डीआईजी को अपना परिचय दिया. थाने के निरीक्षण के दौरान डीआइजी को कई खामियां मिलीं, जिसे उन्होंने तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया. मीडिया से बात करते हुए डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि उन्होंने रूटीन चेकअप के लिए थाने का निरीक्षण किया, ताकि बेहतर पुलिसिंग दिया जा सके और क्राइम पर कंट्रोल किया जा सके.वहीं, क्राइम को लेकर वह काफी चिंतित नजर आए. उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा भटक चुके है और अपराध की ओर अपनी दस्तक दे रहे हैं. अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे रहते है. ऐसे हार्डकोर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तत्पर है. इधर, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर डीआईजी ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और इसे लेकर लगातार पीएसयू की बैठकें की जा रही है. विधानसभा चुनाव भय मुक्त माहौल में होगी. इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/if-police-failed-to-solve-doctors-murder-case-then-investigation-was-handed-over-to-cbi-mamata/">महिला

डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने में पुलिस विफल रही, तो जांच सीबीआई के हवाले : ममता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही