Search

 
 
 

बोकारो : राशन दुकानदार ने लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का किया वितरण

 
Bokaro : आदिवासी महिला समूह द्वारा संचालित राशन दुकान में मुखिया के उपस्थिति में लाभुकों के बीच साड़ी धोती का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित कई जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को साड़ी, धोती उपलब्ध कराए. बता दें कि इन दिनों धोती-साड़ी योजना के तहत लाभुकों को राशन दुकानों द्वारा धोती-साड़ी उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी दौरान यहां दर्जनों लाभुक महिला-पुरुषों को इस योजना का लाभ दिया गया. मौके पर मुखिया उर्मिला देवी ने कहा कि सरकार के इस प्रयास से गरीबों को तन ढकने का एक साधन मिला है, जिससे लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं. धोती साड़ी वितरण के मौके पर मंजू देवी, उप मुखिया राजेश कपादार, वार्ड पार्षद रामकुमार सिंह, अंबुज कुमार,  मुकेश राजवार, अशोक रजवार, प्रहलाद महतो, मनफूल कर्मकार, सुनील रजवार के साथ-साथ कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें–बिहारः">https://lagatar.in/bihar-cash-and-jewelery-looted-by-kidnapping-a-businessman-miscreants-came-in-the-guise-of-police/">बिहारः

व्यवसायी को अगवा कर कैश और आभूषण की लूट, पुलिस की वेश में आये थे बदमाश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही