Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : NH23 पर रॉ मैटेरियल लदा ट्रक पलटा, घंटों बाधित रहा आवागमन

Bokaro : जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ बोकारो हाईवे फोरलेन NH23 पर रॉ मैटेरियल से लदा ट्रक पलट गया. यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. ट्रक पलटने से रामगढ़ से बोकारो आने वाला मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जिसके कारण NH23 में आवागमन घंटों तक बाधित रही. ट्रक पलटने से किसी की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई. हालांकि ट्रक चालक को हल्की चोटें लगी है. (पढ़ें, समस्तीपुर">https://lagatar.in/samastipur-angry-over-not-getting-share-in-property-son-of-kaliyugi-shoots-father/">समस्तीपुर

: संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से नाराज कलयुगी बेटे ने पिता को मारी गोली)

शनिवार सुबह में क्रेन की मदद से हटाया गया ट्रक

बालीडीह थाना की पुलिस ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना रात में करीब 3 बजे मिली. जिसके बाद पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची. आज यानी शनिवार की सुबह क्रेन मंगाकर ट्रक को हटाया गया. जिसके बाद आवाजाही सुचारू हो गयी. इसे भी पढ़ें : महंगाई,">https://lagatar.in/congress-rally-on-sunday-at-ramlila-maidan-against-inflation-gst-unemployment/">महंगाई,

जीएसटी, बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली रविवार को

गाड़ी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा

जानकारी के मुताबिक, ट्रक चंदनक्यारी से रामगढ़ की तरफ रॉ मटेरियल नन मैट्रिक्स (जो माइंस के ब्लास्टिंग में काम आता है) को लेकर जा रहा था. तभी रॉन्ग साइड से कोई गाड़ी आ रही थी. जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और ट्रक पलट गया . इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-union-ministers-visit-to-singhbhum-area-is-auspicious-for-bjp-and-common-citizens-pawan-shankar-pandey/">बंदगांव

: केंद्रीय मंत्री का सिंहभूम क्षेत्र का दौरा भाजपा व आम नागरिकों के लिए शुभ- पवन शंकर पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही