Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मिथिला सांस्कृतिक परिषद का चुनाव 3 मार्च को समेत 4 खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो में मैथिलों की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद का चुनाव तीन मार्च को होगा. परिषद की रविवार को हुई बैठक में चुनाव की अधिसूचना जारी की गई. इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संस्थापकों में प्रमुख उमेश मिश्र ने की. मिथिला सांस्कृतिक परिषद के सभागार में आयोजित आमसभा की पूर्व बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव कराने के लिए छह पीठासीन पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई. पीठासीन पदाधिकारी मंडल में विजय कुमार झा (संयोजक), प्रो. जयराम झा, डॉ. डीएन मिश्रा, अनिमेष कुमार झा, समरेंद्र झा व प्रमोद कुमार झा शामिल हैं. चुनाव की अधिसूचना के साथ ही नामांकन फॉर्म जारी कर दिया गया. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी शाम 6 बजे है. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 14 फरवरी है. 15 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 फरवरी को प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन और 3 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. उसी दिन रात तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी. बैठक का संचालन विवेकानंद झा व सुनील मोहन ठाकुर जबकि धन्यवाद ज्ञापन गणेश कुमार पाठक ने किया. मौके पर उमेश मिश्र, पीके झा, अविनाथ झा, बटोही कुमर, अशोक झा, भूषण पाठक, सुदीप मोहन ठाकुर, मनोज कुमार झा, श्रवण कुमार झा, इन्द्र कुमार झा, प्रदीप झा, केसी झा, डॉ यूसी झा, लंबोदर झा, दिलीप ठाकुर, नीरज चौधरी, बहुरन झा, गिरीश चंद्र लाभ, सूर्य प्रकाश जायसवाल, संजय चौधरी, कृष्ण मोहन ठाकुर, ऋषि कुमार झा, शिवेश पाठक आदि उपस्थित रहे.

पूर्व सांसद ने फुसरो में ग्रीन एकेडमी स्कूल का किया उद्घाटन

[caption id="attachment_842508" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/green-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्कूल का उद्घाटन करते पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पाण्डेय व अन्य[/caption]

Bermo : गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडये ने फुसरो के बाटा गली इलाके में रविवार को ग्रीन एकेडमी प्ले स्कूल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि फुसरो में प्ले स्कूल की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही थी. स्कूल खुलने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को भावनात्मक, सामाजिक, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्ले स्कूल भेजने की अपील की. विद्यालय में बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की बेहतर व्यवस्था है.निदेशक तारिक हबीब ने कहा कि विद्यालय में यूकेजी से आठवीं तक शिक्षण की व्यवस्था है. मौके पर रिजवान हैदर, मो. इसराइल, मो. जलालुद्दीन, कमर आलम, पूर्व पार्षद भरत वर्मा, वैभव चौरसिया, भाई प्रमोद सिंह, मो. नईम, लक्षमण वर्मा, मो. शमीम, परबेज आलम, अजय पंडित, संदीप पॉल आदि मौजूद थे.

करगली में मना झामुमो का स्थापना दिवस, केक काटा गया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/jmm-ber.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bermo : झामुमो फुसरो नगर कमेटी ने शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन करगली में रविवार को पार्टी का 52वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया. इस मौके पर झामुमो में आस्था व्यक्त करते हुए इमरान खान के नेतृत्व में दर्जनो महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा. इसके बाद फुसरो नगर समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुए. झामुमो के बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि पार्टी में महिलाओ के जुड़ने से मजबूती आएगी. राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. झारखंड की बेटियां पूरे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं. हमें बेटियों पर गर्व है. मौके पर युवा नेता भोलू खान, नगर अध्यक्ष दीपक महतो, प्रखंड अघ्यक्ष रंजीत महतो, अनिल रजवार, मोशिन रजा, टीकू महतो, पानबाबू केवट, बनवीर मिश्रा,  महताब खान, हर्ष कुमार, सूरज बाउरी आदि उपस्थित थे.

फुसरो नप क्षेत्र में भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/bjp-fusaro.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bermo : भाजपा फुसरो मंडल का गांव चलो अभियान रविवार को फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 ताराबेडा से शुरू हुआ. अभियान की शुरुआत पार्टी नेता प्रकाश कुमार सिंह ने की. सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार स्थापित करनी है. केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास, उज्वला, हर घर शौचालय, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी योजनाएं चला रही है. चलो गांव अभियान के तहत लोगों को इन योजनाओं के बारे में बताया जाएगा. मौके पर संयोजक टुनटुन तिवारी, नाला विघानसभा से आए विस्तारक सुखेनदर कुमार मंडल, दिनेश यादव, श्रीकांत यादव, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र टुडू, लखिनदर नाग, युगल टुडू ,अनिल टुडू ,सूरज टुडू ,वीरेंद्र टुडू, चंदन राम, नरेश हेम्ब्रम, बुधराम मांझी, पूजा टुडू, सरिता टुडू, पैरी देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, पिंकी टुडू, लालमोहन महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-forest-department-raid-in-barhet-53-bags-of-illegal-wood-seized/">साहिबगंज

: बरहेट में वन विभाग का छापा, 53 बोटा अवैध लकड़ी जब्त 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही