Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : हेल्दी दांतो के लिए नियमित ब्रश और सही खानपान ज़रूरी

Bokaro : रोटरी क्लब चास ने बुधवार 19 अप्रैल को प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास में दंत स्वास्थ्य जागरुकता अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को दांतों की देखभाल करने की जानकारी दी. दंत चिकित्सक डॉ.संजीव ने बच्चों को बताया कि शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मौखिक स्वच्छता पर ध्यान देना विशेष आवश्यक है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए दांतों की नियमित सफाई व मसूड़ों की मालिश जरूरी है. सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए. इससे दांत स्वस्थ रहेंगे. डॉ.संजीव ने बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका भी बताया. दंत चिकित्सक डॉ.अमरेश ने भी बच्चों को दांतों में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी दी. डॉ.तान्या ने कहा कि नियमित सफाई व खानपान का ध्यान रखकर हम दांतों से संबंधित बीमारियों पर काफी हद तक अंकुश लगा सकते हैं. रोटरी चास की सचिव पूजा बैद ने कहा कि बच्चों के बीच स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम बेहद ज़रूरी है. इससे स्वस्थ समाज का निर्माण होगा. पूजा ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों के बीच माउथ वॉश, टूथपेस्ट व पेस्ट जेल का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिसे इक्पा कंपनी ने रोटरी क्लब को उपलब्ध कराया था. कार्यक्रम का संचालन संजय बैद ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी के विनोद चोपड़ा, धनेश बंका, अमन मलिक, माधुरी सिंह के अलावा प्रोजेक्ट स्कूल के शिक्षक अशोक आनंद, श्वेत निशा, सृष्टि केसरी, मनोरमा , निताई बाउरी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. धनेश बंका ने धन्यवाद ज्ञापन किया. यह">https://lagatar.in/petarwar-peace-committee-meeting-held-regarding-eid-ul-fitr/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : ईद उल फितर को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही