Search

 
 
 

बोकारो : जीवन में आगे बढ़ने के लिए नियमितता जरूरी- सुरेश अग्रवाल

 

डीपीएस चास में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए 136 विद्यार्थी पुरस्कृत

Bokaro : बोकारो जिले के चास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सत्र 2022-23 में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए 136 विद्यार्थियों को 18 अगस्त को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि डीएस मेमोरियल सोसायटी के सचिव सुरेश अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए नियमितता जरूरी है. विद्यार्थी इसका हमेशा ख्याल रखें.
प्राचार्य दीपाली भुस्कुटे ने विद्यार्थियों के लिए किताबी के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान पर बल दिया. कहा कि बच्चे जो भी पढ़ें उसपर चिंतन-मनन करें, फिर आगे बढ़ें. चीफ मेंटर डॉ. हेमलता एस मोहन ने कहा कि बच्चों को विद्यालय में ज्ञान के साथ ही बहुत सारी बातें सीखने को मिलती हैं. इस मौके पर विद्यार्थियों ने समूह गान की प्रस्तुति दी. मंच संचालन शिक्षिका प्रिया कुमारी व अनु कुमारी ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक जीवन एक्का ने किया. समारोह में डीपीएस चास के डीन जॉस थॉमस सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/election-of-giridih-district-advocates-association-on-19th-preparation-complete/">गिरिडीह

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 19 को, तैयारी पूरी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही