Search

 
 
 

बोकारो : 74 वें गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू

 
Bokaro : गणतंत्र दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास शुक्रवार को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में शुरू हुआ. परेड कमांडर के नेतृत्व में 12 टोलियां बनाई गई हैं. संबंधित टोलियों में सीआरपीएफ की एक प्लाटून, सीआईएसएफ की एक प्लाटून, झारखंड आर्म्ड पुलिस फोर्स की एक प्लाटून, डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स की एक प्लाटून, होम गार्ड की एक प्लाटून, महिला पुलिस बल की एक प्लाटून, जीजीपीएस विद्यालय का एक प्लाटून, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का एक प्लाटून, पेंटा कोस्टल विद्यालय की एक प्लाटून, एनसीसी की एक प्लाटून, एमजीएम विद्यालय की एक प्लाटून शामिल है. [caption id="attachment_532140" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/PARADE-BOYS-300x175.jpg"

alt="" width="300" height="175" /> परेड का पूर्वाभ्यास करते स्कूली बच्चे[/caption] सभी ने परेड का पूर्वाभ्यास किया. बताया कि 24 जनवरी तक पूर्वाभ्यास जारी रहेगा. 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा. डीसी कुलदीप चौधरी व एसपी चंदन झा संयुक्त रूप से परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करेंगे. गुरुवार 26 जनवरी को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में मुख्य परेड का आयोजन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-governor-reached-bokaro-given-guard-of-honor/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : राज्यपाल पहुंचे बोकारो, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही