Search

 
 
 

बोकारो : ध्यान रहे, एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से छूटना नहीं चाहिए- DDC

 
सदर अस्पताल में बच्चे को दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत Bokaro : बोकारो जिले में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई. डीडीसी गिरिजा शंकर प्रसाद, स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर वीरेंद्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद व सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने सदर अस्पताल में बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की. प्रशासन ने जिले में 3 लाख 53 हजार 551 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है. डीडीसी ने अभियान से जुड़े कर्मियों से कहा कि खुराक पिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. ईमानदारी से 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएं. ध्यान रहे कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए. पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में कुल 2005 बूथ बनाए गए हैं. पहले दिन बूथों पर बच्चों को खुराक पिलाई जा रही है. दूसरे व तीसरे दिन यानी 9 व 10 दिसंबर को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी. डीडीसी ने कर्मियों से कहा कि हर हाल में लक्ष्य प्राप्त करना है. जिला स्तर के पदाधिकारी भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियान की निगरानी कर रहे हैं. इस बार पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर अभियान के सफल आयोजन को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है. यह भी पढ़ें : शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-reached-solapur-maharashtra-expressed-doubt-on-evm-said-elections-should-be-conducted-through-ballot/">शरद

पवार महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे, EVM पर संदेह जताया, कहा, बैलेट से चुनाव करवाये जायें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही