Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जैविक उद्यान में नवीकृत जल जीव विहार की शुरुआत, दो नर तेंदुए भी मिले

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने मंगलवार 2 मई को जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान में नवीकृत जल जीव विहार (अक्वेरियम) का शुभारंभ किया. जल जीव विहार में लगभग पचास अक्वेरियम हैं, जिनमें 40 से अधिक प्रकार की मछली और अन्य जल जीव हैं. सभी अक्वेरियम को मोडिफाई कर उन्हें पूरी तरह से नया लुक दिया गया है, जो लोगों के लिए न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि जल जीवों के बारे में आम लोगों को जानकारी भी उपलब्ध कराएगा. जल जीव विहार सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा. एनिमल एक्सचेंज के प्रावधानों के तहत जैविक उद्यान बोकारो में रांची की चिड़ियाघर से दो नर तेंदुआ भी लाए गए हैं. इसके बदले रांची चिड़ियाघर को जैविक उद्यान बोकारो से दो मादा तेंदुआ दिए गए हैं. बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश और अधिशासी निदेशकों ने जैविक उद्यान के इन नए सदस्यों के बारे भी जानकारी ली, साथ ही जैविक उद्यान की अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (माइंस) जे दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन) बीएस पोपली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बीबी करुणामय सहित नगर प्रशासन व अन्य विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-global-academics-research-academy-gave-the-excellence-award-to-the-principal-of-dps-bokaro/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीपीएस बोकारो के प्राचार्य को ग्लोबल एकेडेमिक्स रिसर्च एकेडमी ने दिया एक्सीलेंस अवॉर्ड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही