Search

 
 
 

बोकारो : झामुमो कसमार प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन, दिलीप हेंब्रम बने अध्यक्ष

 
Kasmar (Bokaro) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के निर्देश पर पार्टी की कसमार प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया. केदला निवासी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम को पुनः प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, सुभाष चंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष, सोहेल अंसारी पुनः सचिव व हरेंद्र महतो कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है., पुनर्गठित कमेटी के पदाधिकारियों को झामुमो के वरीय नेता शेरे आलम, कुलदीप करमाली, ज्ञानेश जायसवाल, इरफान अंसारी, मेहरुल होदा, नसरूल होदा, मिथिलेश जायसवाल, इरफान राय, रामसाय हांसदा, रमेश हेंब्रम, साजन अंसारी, सुल्तान अंसारी, बिनोद बिहारी महतो, संजय महतो, कैलाश टुडू, प्रकाश हजाम, रमेश वर्मा, धीरेन महतो ने बधाई दी है. यह भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-security-forces-seized-huge-quantity-of-weapons-and-explosives-from-naxalite-dump-in-tonto/">चाईबासा

: सुरक्षा बलों ने टोंटो में नक्सलियों के डंप से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक किए जब्त
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही