Search

 
 
 

बोकारो : चंदनकियारी विधायक से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधि

 
Kasmar (Bokaro) : झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ की बोकरो जिला इकाई के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह व सचिव डॉ अवनीश कुमार झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक से सेक्टर 9 स्थित उनके आवास पर मिला. शिक्षक प्रतिनिधियों ने विधायक को जिले के सभी पीजीटी शिक्षकों व प्रयोगशाला सहायकों की तरफ से शुभकामनाएं दीं. विधायक ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया. शिक्षक संघ के नेताओं ने जिले के नवनियुक्त पीजीटी शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी का मुद्दा विधायक के समक्ष रखा. प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष कौशल कुमार मुखर्जी, संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार साहू, मुकेश कुमार यादव, लालचंद रजक आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-crowd-of-tourists-gathered-at-topchanchi-lake-on-christmas/">धनबाद

: क्रिसमस पर तोपचांची झील पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही