Search

 
 
 

‘रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड’ में दौड़े बोकारो वासी

 
Bokaro : बोकारो को नशा मुक्त बनाने व लोगों में जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को ‘रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड’ का आयोजन किया. मैराथन दौड़ बोकारो हवाई अड्डा से शुरू होकर अमृत पार्क गरगा पुल पहुंचकर समाप्त हुई. दौड़ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मौके पर लोगों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई.  डीपीएलआर मेनका ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन व बिक्री पर रोक तथा लोगों में जागरूकता लाने के लिए पूरे जिले में 19 से 26 जून तक विभिन्न विभागों ने अलग-अलग गतिविधि का आयोजन किया. उन्होंने लोगों खासकर युवाओं से नशा त्याग कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की. चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन वैश्विक चुनौती है. लोगों को इसके सेवन से होने वाली बर्बादी के बारे में जागरूक करने के लिए यह पहल की गई है. मैराथन दौड़ में सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा, डीपीआरओ साकेत कुमार पांडेय, एसडीपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, जिला कोषागार पदाधिकारी  गुलाब, डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, विभिन्न विभागों के कर्मी व आमजन शामिल हुए. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-officials-of-sahu-samaj-met-odisha-governor-raghuvar-das/">गिरिडीह

: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले साहू समाज के पदाधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही