Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: कसमार प्रखंड क्षेत्र के पंसस, मुखिया और वार्ड सदस्य के परिणाम घोषित

Advertisement
Advertisement
Bokaro: पंचायत चुनाव होने के बाद मतगणना के परिणाम निकाले जा रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को दूसरे चरण की मतगणना के पहले दिन का कसमार प्रखंड क्षेत्र का परिणाम निकला. इसमें पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और वार्ड सदस्य पद के विजेताओं के नाम घोषित किये गये. इसमें कसमार पंचायत से मुखिया पद के लिए मोहम्मद रईस कौशल, गररी पंचायत से गीता देवी, मंजुरा पंचायत से ममता देवी और मधुकरपुर पंचायत से राजेन्द्र महतो निर्वाचित हुए. इसे भी पढ़ें- अरुणाचल">https://lagatar.in/shah-said-in-arunachal-pradesh-rahul-baba-open-your-eyes-remove-the-italian-glasses-then-you-will-see-what-pm-modi-has-done-in-8-years/">अरुणाचल

प्रदेश में बोले शाह, राहुल बाबा आंखें खोलो, इटालियन चश्मा निकाल दो, तो दिखेगा पीएम मोदी ने 8 साल में क्या किया है   
वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 कसमार से मंजू देवी, संख्या 5 गररी से वर्षा देवी, संख्या 6 मंजुरा से बसंती कुमारी, संख्या 7 मधुकरपुर उत्तरी से इंद्रजीत कुमार पांडेय और संख्या 8 मधुकरपुर दक्षिणी से संजू कुमारी विजेता बनीं. परिणाम को लेकर प्रत्याशियों में काफी उत्सुकता थी. परिणाम जानने को लेकर सुबह से ही प्रत्याशी समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र पहुंच चुके थे. परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों ने खुशी जाहिर की और जनता से बेहतर कार्य करने का वादा किया. इसे भी पढ़ें-  क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही