Search

 
 
 

बोकारो : मेडिक्लेम का समय खत्म होने से सेवानिवृत्त कर्मियों की धड़कन तेज

 
10 जुलाई को खत्म हो रहा मेडिक्लेम का समय, महामंत्री ने लगाया चार करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप
Bokaro : बोकारो स्टील लिमिटेड का मेडिक्लेम 10 जुलाई को खत्म हो रही है. ऐसी स्थिति में अस्पताल में इलाजरत सेवानिवृत्त कर्मियों की धड़कन तेज हो गई है. बोकारो स्टील रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के महामंत्री राम आगर सिंह ने कहा कि मेडिक्लेम रिन्यूअल की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है. इस सप्ताह के अंत तक सर्कुलर जारी होने की संभावना है. इसके लिए एसोसिएशन कारपोरेट ऑफिस के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि प्रीमियम में वृद्धि नहीं हो इसके लिए दवाब बनाया गया है. उन्होंने कहा कि कई बीमारी के इलाज में एडमिट होने का प्रावधान नहीं है लेकिन उसका खर्च पचास हजार रुपया से ऊपर आता है. ओपीडी में ईलाज की सीमा मात्र चार हजार निर्धारित है. सीमा के ऐसे में इन बीमारियों को भी आईपीडी के अंतर्गत लाने का प्रयास कर रहे हैं.

एक नहीं चार करोड़ का फर्जीवाड़ा

श्री सिंह ने बताया कि अब तक एक करोड़ से ज्यादा का गलत बिल पकड़ा गया है. टीपीए का अनुमान है कि यह राशि करीब चार करोड़ के आसपास होगी. कहा कि कैशलेस इलाज के नाम पर मरीजों से दो ब्लैंक चेक लिया जाता है और बिल बढ़ाकर बना दिया जाता है. इस तरह के नर्सिंग होम सेक्टर-9 सहित चास बोकारो मिलाकर 18 से भी अधिक हैं. कई मामले सामने आए हैं जिसमें इलाज किसी और हॉस्पिटल में होता है और बिल किसी और अस्पताल का होता है. यह">https://lagatar.in/bokaro-traders-will-be-able-to-export-goods-abroad/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : विदेशों में समान एक्सपोर्ट कर सकेंगे व्यापारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही