Search

 
 
 

बोकारो : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियों की समीक्षा, 9 वादों का निष्पादन

 
Bokaro : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार  वन विभाग, उत्पाद विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग,  बीएसएल फैक्ट्री आदि पदाधिकारियों के साथ 9 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो की अध्यक्ष कुमारी रंजना अस्थाना ने की. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. न्याय सदन, बोकारो में एक जुलाई से 30 सितंबर तक चल रहे 3 माह के विशेष मध्यस्थता अभियान में कुल नौ वादों का निष्पादन किया गया. इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव निभा रंजन लकड़ा, मध्यस्थ एके राय, केजी चटर्जी, बीके पाण्डेय आदि ने पक्षकारों को समझाकर वाद का सफलतापूर्वक निष्पादन कराया. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव निभा रंजन लकड़ा ने दी. यह भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-teacher-removed-kalava-from-students-hand-fury-in-hindu-organizations/">बोकारो

: शिक्षक ने छात्र के हाथ से हटवाया कलावा, हिंदू संगठनों में रोष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही