Search

 
 
 

बोकारो : डीपीएलआर कार्यालय में धांधली, भूख हड़ताल पर बैठे युवक

 

लगाया जमीन के नाम पर बंदरबांट करने का आरोप

Bokaro : डीपीएलआर कार्यालय पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पुनर्वास भूमि बचाओ आंदोलन से जुड़े युवाओं ने कार्यालय के पास 16 सितंबर से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. आंदोलनकारी विक्रम महतो ने कहा कि डीपीएलआर की ओर से फर्जी पर्चा निर्गत किया जाता है, जिसका प्रमाण भी है. डीपीएलआर कार्यालय से हर साल एक व्यक्ति पूरे ऑफिस को मोटी रकम देकर 20-25 फर्जी पर्चा निर्गत करवाता है, जबकि प्रथम श्रेणी के विस्थापितों से जमीन का पर्चा निर्गत कराने के लिए 7-8 लाख रुपये की मांग की जाती है. रुपए नहीं देने पर जमीन आवंटन नहीं होता है. अभी पुनर्वास जमीन का सबसे अधिक खेल जैना में हो रहा है. जहां जमीन का बंदरबाट डीपीएलआर के कर्मी कर रहे हैं. आरोप लगाया कि कार्यालय के कर्मी और जमीन दलालों की मिलीभगत से बोकारो स्टील प्लांट के रैयतों का हक छीना जा रहा है. मौके पर वशिष्ठ नारायण मेहता, गणेश साव, प्रीतम महतो , गुलाब चंद्र ठाकुर, प्रदीप महतो, अनुज महतो,दिलीप महतो, प्रमोद कुमार महतो, विशाल कर्मकार, जीत कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-dumka-intercity-express-stops-at-pundag-station/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर ठहराव शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही