तबीयत असामान्य होने पर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचें
डीसी ने गुरुवार को कहा कि लोगों को खानपान से लेकर आवाजाही करने में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. बच्चों से लेकर वृद्धजनों को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी का दौरा, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आना, सांस व दिल की धड़कन तेज़ होना, उल्टी आना जैसी परेशानी हो सकती है. स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग ने इससे बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है. डीसी ने किसी भी तरह की स्वास्थ्य परेशानी होने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों से संपर्क करने को कहा है. उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्र में ओआरएस पाउडर व अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं.ओआरएस घोल के साथ शरबत लस्सी भी फ़ायदेमंद
डीसी ने कहा कि गर्म हवाओं के कारण शरीर में पानी की कमी उल्टी, तेज़ बुखार, कमजोरी, सिर दर्द, चक्कर आना, हृदयघात, मस्तिष्कघात, कार्डियोवैस्कुलर जटिलता आदि परेशानी हो सकती है. ऐसी स्थिति में ओआरएस घोल, नमक-चीनी का घोल, नींबू-पानी, आम का शरबत, लस्सी, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि के सेवन भी ज़रूरी है. अतिरिक्त गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीने और घर से बाहर निकलते समय खुद को कवर करके ही निकलने की अपील की है. यह">https://lagatar.in/bokaro-in-view-of-the-danger-of-infection-speed-up-covid-testing-dc/">यहभी पढ़ें : बोकारो : संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोविड टेस्टिंग में लाएं तेज़ी : डीसी [wpse_comments_template]

Leave a Comment