Search

 
 
 

बोकारो : राजद ने केक काटकर मनाया पार्टी का 26 वां स्थापना दिवस, पार्टी की मजबूती पर चर्चा

 
Bokaro : आरजेडी ने 26 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया. जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सेक्टर 09 में केक काटकर मनाया गया. इस दौरान पार्टी ध्वज भी फहराया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, पिछड़े, अति पिछड़े अल्पसंख्यक एवं अगड़ी जाति के न्याय पसंद लोगों की पार्टी है. साथ ही जिलाध्यक्ष ने जिले के लोगों से आह्वान किया की राष्ट्रीय जनता दल के विचारधारा के साथ जुड़कर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें. स्थापना दिवस पर कई नेताओं ने अपने विचार रखे. सभी ने कहा कि झारखंड में भी राष्ट्रीय जनता दल अपने पुराने तेवर में परचम लहराएगा. साथ ही बोकारो जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/corona-cases-increasing-in-dhanbad-so-far-eight-infected-have-been-found/">धनबाद

में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अब तक आठ संक्रमित मिले

सामाजिक न्याय की पार्टी है आरजेडी- बोढ़न गोप

राज्य परिषद सदस्य बोढ़न गोप ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल का 26 वां स्थापना दिवस पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज हम लोग भी बोकारो जिले में जिला कार्यालय में स्थापना दिवस मनाये. युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 5 जुलाई 1997 में राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया था. राष्ट्रीय जनता दल एक सामाजिक न्याय की पार्टी है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव एक विचारधारा है उनके विचारधारा को मानते हुए पूरे राष्ट्रीय जनता दल के सभी कार्यकर्ता उनके विचारों पर चलते हुए राष्ट्रीय जनता दल का 26 वां स्थापना दिवस मनाया है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, अशोक यादव, बोढ़न गोप, हृदया देवी, लालमुनि देवी, रामाकांत साह, सफी अयूब, बिष्णु भगवान, जंग बहादुर यादव, बिंदेश्वर कुमार, सुधीर जायसवाल, प्रदीप घोष सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही