Search

 
 
 

बोकारो : नवपदस्थापित थाना प्रभारी को राजद ने किया सम्मानित, अपराध पर अंकुश लगाने पर चर्चा

 
Bokaro : चास के नए थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम को राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव एवं अन्य नेताओं और पदाधिकारियो ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि चास थाना क्षेत्र में शांति और अमन चैन कायम रहे, यही सभी जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी से सहयोग की अपेक्षा है. थाना प्रभारी ने कहा कि अपराध फैलाने वाले लोगों पर उनकी पैनी नज़र रहेगी, चाहे वह कितने भी पहुंच वाले क्यों न हों. किसी भी तरह के अवैध कारोबार यहां नही चलेगा. किसी भी प्रकार के दोषियों को बख्शा नही जाएगा. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-disclosure-on-e-shram-portal-4-teenagers-doing-daily-wages-at-the-age-of-studies/">बिहारः

ई-श्रम पॉर्टल पर खुलासाः पढ़ने की उम्र में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे 4.04 फीसदी किशोर

सभी मिलकर अपराध को रोकने में सहयोग करें- थाना प्रभारी

इस दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, एवं अन्य गण्यमान्य लोगों से मिल जुलकर क्षेत्र में अपराध को रोकने में सहयोग की बात कहीं. स्वागत करने वालों में बोकारो राजद जिला के जिलाध्यक्ष बुध नारायण यादव, घनश्याम चौधरी, रामाकांत साह, युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, प्रदीप यादव, संतोष कुमार गिरी, मनोज यादव प्रदीप चौरसिया, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, कुंदन कुमार गुप्ता, भावेश साहनी पार्षद सरोज यादव मनीष राय शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही