Search

 
 
 

बोकारो : आगे बन रही सड़क, पीछे से उखड़ने लगी

 

मामला बेरमो की जारंगडीह दक्षिणी पंचायत का

Kathara (Bokaro) : बेरमो प्रखंड में विकास कार्य में गड़बड़ी की बानगी देखनी है तो जारंगडीह चले जाइए. बेरमो विधायक की अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से जारंगडीह मोड़ से सीसीएल कॉलोनी होते हुए दामोदर नदी तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. आगे-आगे सड़क बन रही है और पीछे से परत उखड़ने भी लगी है. सड़क पर दरारें भ्रष्टाचार की कहानी कह रही हैं. देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि किस तरह से गुणवत्ता को ताक पर रखकर ठेकेदार ने निर्माण कार्य कराया है. सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता और गुणवत्ता के अनुरूप काम होता नहीं देख ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग से की थी. ग्रामीण प्रदीप कुमार ने विभाग से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग भी की थी, लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया. इसी का नतीजा है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही सड़क टूटने लगी. इस पूरे मामले में बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह से सड़क निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ है, अब वह दिखाई देने लगी है. आश्चर्य यह कि विभागीय अधिकारियों को अनियमिता से अवगत कराने के बाद भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जो जांच का विषय है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raids-topchanchis-hotel-65-bottles-of-illegal-liquor-seized//////">धनबाद

: तोपचांची के होटल में पुलिस का छापा, 65 बोतल अवैध शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही