Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 11 से 17 जनवरी तक मनाया जायेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

Bokaro : बुधवार को समाहरणालय परिसर से डीसी कुलदीप चौधरी व एसपी चंदन कुमार झा ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया. यह जागरूकता रथ जिले के सभी 9 प्रखंडों व दोनों शहरी क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करेगी. इसके तहत दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चलाने वाले चालको को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने को कहा जायेगा. डीसी ने कहा 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक किया जेगा. साथ ही जगह-जगह सघन रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा. रन फॉर सेफ्टी सहित कई कार्यक्रम होंगे. एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि सभी तरह के वाहन चालको को, यात्री, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को और ज्यादा जागरूक होना चाहिए. उन्होंने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों एवं चौक चौराहों पर जांच भी की जाएगी और लोगों को जागरूक भी किया जाएगा. बोकारो मे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत डीएवी सेक्टर-4 के छात्र व छात्राओ ने प्रभात फेरी निकाली. जहां छात्रों ने आम जन मानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. छात्रों ने हाथो मे सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर लेकर रैली मे शामिल हुए और सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक किया ताकि सड़क दुर्घटनाओं मे कमी हो सके. प्रभात फेरी के दौरान बच्चों द्वारा आम लोगों के बीच नारा दिया गया. कदम बढ़ाए हाथ मिलाए, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाए. यह">https://lagatar.in/bermo-three-tonnes-of-illegal-coal-seized-along-with-tractor/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ट्रैक्टर सहित तीन टन अवैध कोयला जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही