Search

 
 
 

बोकारो : बाजार से घर लौट रही महिला से छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

 
Bokaro : शहर में चेन छिनतई की घटना बढ़ गई है. मंगलवार को सिटी थाना क्षेत्र में हवाई अड्डा के पास मं बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार से घर लौट रही महिला को छिनतई का शिकार बनाया. महिला पति अखिलेश कुमार सिंह के साथ चास में मार्केटिंग कर बाइक से सेक्टर 12 स्थित घर लौट रही थी. इस क्रम में जब हवाई अड्डा के पास पंहुची, तो पीछे से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर गले से सोने का चेन लेकर फरार हो गए. महिला चिखती चिल्लाती रही. कोई मदद नही मिला. महिला के पति ने बदमाशों का पीछा भी किया. पर कोई नतीजा नहीम निकला. थक हार कर उन्होंने सिटी थाने में जाकर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छिनतई का प्राथमिकी दर्ज करायी है. सिटी पुलिस जहां घटना को चुनौती के रूप में लेकर सीसीटीवी फुटेज व सर्वलाइंस एविडेंस के आधार पर खंगालने में जुटी हुई है. वहीं आसपास की महिलाओं में दहशत का माहौल है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kovid-epidemic-made-mnps-students-hi-tech/">जमशेदपुर

: कोविड महामारी ने एमएनपीएस के विद्यार्थियों को बनाया हाईटेक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही