Search

 
 
 

बोकारो : बंद घर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

 

Bokaro : चास थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पूर्णिमा लॉज के बगल में लंबे अरसे से बंद पड़े आवास को चोरो ने अपना निशाना बनाया है. बीती रात चोरों ने घर में रखे हजारों रुपए के समान चोरी कर ली है.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना

चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी हैं. बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरी हुई है वह भाजपा नेत्री रितुरानी सिंह के पिता का हैं. घर के चोरी के बाद चोरों ने पूर्णिमा लॉज में भी चोरी की प्रयास किया. लेकिन ताला तोड़ने में सफल नहीं हो पाये. घटना के संबंध में रोहित सिंह ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई हैं. वह मकान उनके दादा जी की है. घटना की सूचना चास पुलिस को भी दे दी गयी हैं. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जिसे चोरों का पता लगाया जा सके.

करीब 70 हजार की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के सहारे शीघ्र ही मामले की उद्भेदन कर लिया जायेगा हैं. रोहित के मुताबिक चोर ताला तोड़कर घर में घुसे तथा घर में रखे हुए कीमती समानों को अपने साथ ले गये. चोर सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे है. जो चादर में बांधकर समान ले जा रहे है. रोहित ने बताया कि करीब 70 हजार रुपए के समान की चोरी हुए हैं. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही