Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: रोटरी क्लब ने किसानों के बीच किया उन्नत बीज का वितरण

Bokaro : रोटरी क्लब चास ने क्षेत्र के साधारण किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बुधवार 15 मार्च को चास प्रखंड के कुरा पंचायत स्थित दुर्गापुर गांव के 20 लाभुकों के बीच निःशुल्क बीज का वितरण किया. संयोजक डॉ.सुमन कुमार ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले बीज सामान्य बीज की अपेक्षा 20 से 25 प्रतिशत अधिक उपज देता है. उन्नत किस्म के बीज बाजार में महंगे हैं, जिन्हें खरीदना हर किसान के वश की बात नहीं है. संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि किसानों की उपज व आय बढ़ाने के उद्देश्य से उनके बीच उन्नत बीज का वितरण किया गया, ताकि वे सामर्थ्य व स्वावलंबी बनें. कमल तनेजा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसान सब्जियों का अधिकतम उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनें. पूजा बैद ने कहा कि महिला किसानों की कृषि में बढ़ती भागीदारी को देखते हुए उन्हें उन्नत बीज प्रदान किया गया. मौके पर मंजीत सिंह, विनोद चोपड़ा, डिंपल कौर, गणेश महतो, सोराय का महत्वपूर्ण योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/bokaro-blast-furnace-department-of-bokaro-steel-plant-created-a-new-record/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग ने बनाया नया कीर्तिमान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही