Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : रोटरी क्लब ने जरूरतमंद महिलाओं को दी सिलाई मशीन

Advertisement
Advertisement

महिलाएं घर बैठे कर सकेंगी कमाई : पूजा बैद

Bokaro : रोटरी क्लब चास की ओर से 19 सितंबर मंगलवार को दो जरूरतमंद महिलाओं के बीच नि:शुल्क सिलाई मशीन का निवितरण किया गया. मुख्य अतिथि चास थाना प्रभारी संतोष कुमार राणा ने कहा कि आर्थिक निर्भरता महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी  तरीका है. इससे वे अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर सकेंगी. चास रोटरी की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए क्लब की ओर से उन्हें सिलाई मशीन दी गई है. इसके जरिए वे घर बैठे कमाई कर सकेंगी. सिलाई मशीन पाकर दोनों महिलाएं काफी खुश थीं. क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिलाई मशीन के सहारे वे परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकेंगी. क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि सिलाई मशीन वितरण का उद्देश्य महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है. सचिव डिंपल कौर, पूर्व अध्यक्ष विनय सिंह ने भी विचार व्यक्त किए. इससे पूर्व क्लब के नरेंद्र सिंह ने पौधा भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. मौके पर मंजीत सिंह, मुकेश केजरीवाल, धनेश बंका, विनोद चोपड़ा, कुमार अमरदीप, विपिन अग्रवाल, संजय बैद, अंजनी कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-tips-to-take-classes-in-a-pleasant-environment-told-to-teachers/">गिरिडीह

: शिक्षकों को बताए गए खुशनुमा माहौल में कक्षा लेने के गुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही