Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : रोटरी क्लब ने वोकेशनल अवार्ड वितरण समारोह में चिकित्साकर्मियों को किया सम्मानित

Bokaro : रोटरी क्लब ऑफ बोकारो ने 29 अप्रैल की रात सेक्टर-4 स्थित पॉल हर्रिस सभागार में वोकेशनल अवार्ड वितरण समारोह-2023 का आयोजन किया. समारोह की शुरुआत क्लब की अध्यक्षा निरूपमा सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर की. वोकेशनल अवार्ड को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि असली शिक्षा वह है  जो हमें स्वावलंबी बनाए. हर व्यक्ति में कुछ न कुछ हुनर होता है, सिर्फ उसकी पहचान कर तराशने की जरूरत पड़ती है. उन्होंने आगे कहा कि रोटरी के कार्यकलापों में लोगों के अंदर छुपी हुनर को तलाश कर उसे तराशना भी शामिल है. यह समारोह लोगों के हुनर का कद्र करना और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया है. समारोह में उन लोगों को सम्मानित किया गया,  जिन्होंने रोटरी के विभिन्न कार्यकलापों और प्रोजेक्ट में नि:स्वार्थ भाव से सहयोग दिया है. इस अवसर पर चिकित्साकर्मियों समेत पत्रकारों को सम्मानित किया गया. सम्मानित किए जाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में चास के एक निजी अस्पताल के 9 डॉक्टर और 26 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं. इसके अलावा  विभिन्न स्कूलों में रोटरी क्लब की ओर से लगाए जाने वाले शिविरों में सहयोग देने वाले इंडियन डेंटल एसोसिएशन के 21 चिकित्सक, बोकारो जेनरल हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर समेत 10 पैरामेडिकल स्टाफ तथा 13 पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन धर्मपाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन घनश्याम दास ने किया. मौके पर अनिल कुमार, महेश केजरीवाल, अशोक तनेजा, जयवंत सेठ, प्रदीप नारायण, अशोक जैन, विपिन सिंह, मनोज अग्रवाल, अनिल त्रेहन, डॉ. जॉन लिउ, संजय तिवारी, अभय गिरि, अनिल त्रिपाठी, अशोक केडिया, डॉ. मुंशी, संजय जैन, प्रदीप रे, मनु श्रीवास्तव, डॉ. राजदीप, कुमार अनीश, कुमार निशांत, पुष्पा केजरीवाल, पूनम त्रेहान, नामित धर्मपाल, सुनीता जैन, सीमा गिरि, श्री मोयी, चंद्रिमा रे, कुंजला नारायण, नमिता श्रीवास्तव, नीलम दास, संध्या राज, रीता मुंशी समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=623697&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : बॉलीवुड सिंगर इशरत जहां की भक्ति गीतों पर रातभर झूमे लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही