Bokaro : रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी की महिला सदस्यों ने 1 अगस्त मंगलवार को सेक्टर-4 में महिला कामगारों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान मैटरनिटी शिशु सुरक्षा योजना के तहत कामगारों के बीच सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया. उन्हें बच्चों को स्वस्थ रखने के उपाय भी बताए. रोटरी क्लब महिला समिति की अध्यक्ष नीलम दास व सचिव अलका गुप्ता ने बताया कि बरसात के मौसम में महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए. क्योंकि इस मौसम में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. मौके पर संध्या राज, सपना सेठ, शीला जायसवाल, सुनीता जैन, ललिता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं. [wpse_comments_template]
बोकारो : रोटरी क्लब की सदस्यों ने महिला कामगारों में बांटी सैनेटरी नैपकिन
Last Updated: Aug 01, 2023 12:00 AM (IST)