Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : रोटरी क्लब 18 हजार रुपये में 15 बुजुर्गों को 6 माह पिलाएगा दूध

Advertisement
Advertisement

वृद्धाश्रम के अध्यक्ष को सौंपा चेक

Bokaro :  चास के सोलागडीह स्थित वृद्ध सेवा आश्रम में रह रहे 15 बुजुर्गों को अगले 6 महीने तक दूध उपलब्ध करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ने सहायता राशि प्रदान की. वृद्ध सेवा आश्रम के अध्यक्ष अंजनी कुमार रूपक ने बताया कि विगत दिनों रोटरी क्लब चास की टीम ने आश्रम का दौरा किया था.  चास रोटरी क्लब की टीम ने महसूस किया कि यहां के बुजुर्गों को दूध की आवश्यकता है. इसलिए रोटरी क्लब ने सहायता स्वरूप 18 हज़ार रुपए की राशि उपलब्ध कराई है. चास रोटरी क्लब की अध्यक्ष पूजा बैद व डिंपल कौर ने संयुक्त रूप से कहा की आश्रम के बुजुर्ग सेहतमंद रहे इसलिए रोटरी दूध उपलब्ध करा रहा है. बिनोद चोपड़ा व धनेश बंका के सहयोग से राशि उपलब्ध हो पाई है. समारोह में चास थाना प्रभारी संतोष कुमार के हाथों आश्रम के अध्यक्ष अंजनी कुमार रूपक को राशि का चेक दिया गया. मौके पर संजय बैद, मनोज चौधरी, बिनय सिंह, विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, मुकेश अग्रवाल, मंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही