Search

 
 
 

बोकारो : रोटरी कपल ने कराई चापाकल की मरम्मत

 
गांव के 10  और खराब चापानल की कराई जाएगी मरम्मत
Bokaro : रोटरी कपल ऑफ़ बोकारो मिडटाउन क्लब की ओर से भेलटांड क्षेत्र में तीन चापानलों की मरम्मत कराई गई. मालूम हो कि चापानल के खराब रहने से यहां के निवासी पेयजल के लिए कुँआ व तालाब पर ही निर्भर थे. क्लब अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल ने कहा कि गांव में लगा चापानल ख़राब हो गया था, यहां के लोगों ने संपर्क कर के सहायता मांगी थी. उनसे वादा किया है कि गांव में खराब पड़े 10  और चापानल हैं, उन्हें भी ठीक कराएंगे. सचिव मिनी ने कहा 48 परिवार इस गाव में रहते हैं, जिनसे वो लाभान्वित होंगे. प्रवक्ता अनूप अग्रवाल ने कहा कि भेलाटंड के हुंडी क्षेत्र में हाथपंप की मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है. मौके पर राजा जैन, कविता,  अलका,  साजन कपूर, उमेश जैन, सनी दिव्य आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही