Search

 
 
 

बोकारो : आरपीएफ ने घर से भागे 4 नाबालिगों को पकड़कर चाइल्ड लाइन को सौंपा

 
Bokaro : बोकारो आरपीएफ की टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध स्थिति में घूम रहे चार नाबालिगों को पकड़कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. आरपीएफ ने यह कार्रवाई ऑरेशन नन्हे फरिस्ते के तहत की. एएसआई एसके कनौजिया के नेतृत्व में मेरी सहेली, सीपीडीएस टीम व सीआईबी यूनिट के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन की जांच के दौरान दो नाबालिगों प्लेटफार्म पर संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा. पूछने पर 14 वर्षीय लड़की ने अपना पता बोकारो सेक्टर 1-सी शिमला कॉलोनी और 15 वर्षीय किशोर ने खुद को लातेहार की बरियातू खालसा का निवासी बताया. दोनों ने यह भी कहा कि वे अपने माता-पिता को बिना बताए घर से भागे हैं. टीम ने दोनों को पकड़कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. वहीं, शाम करीब 5 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध स्थिति में घूम रही 16 वर्षीय किशोरी को पकड़ा गया. वह बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो शांति नगर की रहने वाली है. वह घर से भागकर स्टेशन पहुंची थी. आरपीएफ ने उसे भी चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. वहीं, आरपीएफ ने तुपकाडीह रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी के पास से एक नाबालिग लड़के को पकड़ा. वह संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था. पूछने पर उसने बताया कि वह धनबाद जिले के राजगंज का रहने वाला है. लड़के को चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/9-players-of-mahi-club-selected-in-dhanbad-district-under-15-womens-cricket-team//">धनबाद

जिला अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम में माही क्लब की 9 खिलाड़ियों का चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही